Monday, 11 May 2020

JEWELLERY MAKING TOOL PLIERS

प्लासी,जंबूरी [जमूरी ] 

  प्लासी  या जमूरी  ये टूल कुछ बिजली के काम वाले प्लास से मिलता जुलता है पर ये आकर में थोड़ा छोटा होता है और बहुत उपयोगी भी है। इसकी चोंच लम्भी और थोड़ी तीखी होती है। ये गहने बनाने के काम में कई जगह काम आता है जैसे रिंग बनाने के लिए आदि। इसमें अलग-अलग शेप के टूल आते हैं जैसे :- फ्लैट {समतल } नाक वाली, बेंड {मुढ़ी हुई }नाक वाली, गोल {राउंड} नाक वाली, रिंग पकड़ने करने वाला, तीखी नाक वाला आदि।  

PLIERS

Plier, This tool resembles some electric work plass, but it is slightly smaller in shape and is also very useful. Its beak is long and slightly sharp. These are used in many places in jewelry making such as ring making etc. It comes with different shape tools such as:- Flat nose, Bend {folded} nose, Round nose, Ring holding, Sharp nose pliers etc.
 



Saturday, 9 May 2020

JEWELRY DAPPING BLOCK AND SETS

मकाल {पासा } और टोहने 
 मकाल , टोहने  सेट्स और पंच सेट्स , और ज्वेलरी बनाने के लिए अन्य शेपिंग ब्लॉक्स आपकी धातु के साथ चिकनी घुमावदार और गुंबददार आकृति बनाने में मदद करते हैं। टोहने  सेट अक्सर मकाल के साथ उपयोग किए जाते हैं और  किसी भी धातु के आकार को गुंबद के रूप बना के इस्तेमाल किया जा सकता है। लकड़ी के टोहने सेट का इस्तेमाल आमतौर पर सोने,चाँदी  के बजाय मेटल क्ले या पॉलीमर क्ले को आकार देने के लिए किया जाता है। इसको खास तोर पर जुमकी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है या जब किसी गहने  में थोड़ी गुंबददार शेप देनी हो। 

DAPPING BLOCK, SETS AND PUNCHES
DAPPING BLOCK, DAPPING SETS and PUNCH SETS, and other shaping blocks to create jewelery help create a smooth curved and domed shape with your metal. DAPPING SETS are often used with DAPPING BLOCK  but any metal shape can be used for the dome. WOODEN SOPRTING SETS are commonly used to shape metal clay or polymer clay instead of gold, silver. It is used to make jumki on special occasions or when to give a slightly domed shape in any ornament.

Thursday, 7 May 2020

JEWELLERY MAKING TOOL SAW

आरी और ब्लेड्स

 आरी काटने के लिए ज्वैलर्स के बीच बहुत लोकप्रिय उपकरण है। आरी आरामदायक पकड़ और टिकाऊ के लिए मुलायम लकड़ी के हैंडल के साथ बनी होती है। गहनो की मरम्मत और गहने बनाने के लिए आरी का उपयोग होता है। ये अडजस्टेबल होती है और ये ब्लेड्स के बिना किसी काम की नहीं है।इसमें ब्लेड को तनाव देकर पकड़ा जाता है जिससे कटाई आसान हो सके अंगूठी में जाली डालना, नागो वाले सेट में जाली डालना या कही भी जहा जाली डालनी हो या जहा कोई कटर न काट सकता हो वहा इसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे चलाने के लिए बहुत कुशलता की जरुरत होती है। हाथ से काम करने वाले ज्वैलर्स इसको इस्तेमाल करना अच्छे से जानते होते है। 

SAW FRAMES AND BLADES


Saw frame is a very popular tool among jewelers. The saw frame is made with a soft wooden handle for comfortable grip and durable. Saws are used to repair jewelry and make jewelry. saw frame is adjustable and it is useless without the blades. Blades are held in tension to make it easier to cut, forged into the ring, forged in a stones set, or wherever jeweler want to make a forge or there can not be cut a cutter, there saw is useful tool. It requires a lot of skill to run. Hand-employed jewelers are well aware of its use.

Wednesday, 6 May 2020

JEWELLERY TOOLS ANVIL

आयरन 


 आयरन, लोहे का टुकड़ा जो एक विशेष आकर में ज्वेलरी के काम के लिए तैयार किया जाता है। जब ज्वेलरी के काम में सोने को हथोड़े से  पीट कर कोई आकर देना होता है, तो इसी आयरन के उपर रख कर दिया जाता है। इसका ऊपर वाला हिस्सा समतल होता है। इसके आगे एक किश्ती आकर की शेप बनी होती है। ये एक तो बेंच के ऊपर बांदने वाली और दूसरी जमीन पर रखने वाली होती है। इसका वजन जायदा होना चाहिए ताकि जब इसपर सोना रख कर पीटा जाये तो आयरन हिले ना। इसकी किश्ती जैसी शेप ज्वेलरी में चतराई के काम आती है। अब एक कम वजन की आयरन भी यूज होने लगी है। इसका वजन लगभग १. ४० किलोग्राम होता है, ये स्टील और नायलॉन ब्लॉक और रबर के साथ तीन टुकड़ो का सेट है। इसमें जो एक मोटी रबर का बेस शामिल है वो पीटने की कम्पन और शोर को कम करता है। दूसरा स्टील का ब्लॉक जो सोने को पीटने के लिए है। तीसरा टुकड़ा एक मजबूत नायलॉन ब्लॉक है जो सोने के काम के लिए रबर के बेस में फिट बैठता है। यह एक अच्छी तरह से बनाया गया सेट है, और बेंच पर फालतू शोर और कंपन पैदा किए बिना काम में आता है।


ANVIL

Anvil, a piece of iron prepared in a special shape for jewelry work. When in jewelry work, gold is beaten with a hammer and given to someone shape, then it is placed on this anvil. It's top is flat. In front of it, like the shape of an boat is made. It is one that is tied above the bench and the other is to be kept on the ground. Its weight should be high so that when it is beaten by placing gold on it, anvil should not move. It's boat like front shape is used in jewelry for emboss the design. Now a low weight anvil is also being used. It's weight approx 1.140 k/g, it is a three-piece set with steel block, nylon block and rubber. A thick rubber base that is included in it reduces the vibration and noise of the beating. The second is a steel block to beat gold. The third piece is a strong nylon block that fits into the rubber base for gold work. It is a well-built set, and comes in handy without causing unnecessary noise and vibration on the bench.

Monday, 4 May 2020

Jewellery making tool file

  रेत्ती  
रेत्ती  के ऐसा औज़ार जिससे हम किसी ज्वेलरी को सही शेप देते है।  ज्वेलरी बनाते समय कई बार ज्वेलरी की साइड पर धोड़ी बहुत जुथ बच जाती है, उसे साफ़ करने के लिए रेत्ती का प्रयोग किया जाता है। रेत्तीया लोहे की और डायमंड की होती है, डायमंड का मतलब यहाँ हीरे से नहीं बल्कि एक ऐसा मटिरिअल से है जो बहुत हार्ड हो से जो जल्दी घिसे न। पूरे विश्व में कई कामो में रेत्ती का प्रयोग किया जाता है, जैसे कि लोहे के, लकड़ी के, दाँत बनाने के, सोने के आदि।   हर कोई अपने काम के अनुसार ही रेत्ती का प्रयोग करता है।   जेवर बनाने के काम में रेत्ती का उपयोग जब से विश्व में जेवर बनाने का काम शुरू हुआ है तब से हो रहा है।  ज्वेलरी के काम में मुख्य रूप में ये है :-                                                                                                                                                                                                            
No.
1.मिल रेत्ती यह एक समान्तर चौड़ाई की रेत्ती है। इसमें कट सिंगल होते है।
2.फ्लैट रेत्ती मिल फ़ाइल के समान है, लेकिन कट डबल होते है।
3.चौकोर रेत्ती धीरे-धीरे टेप की गई और चारों तरफ से कट की गई।
4.तीन वर्ग / त्रिकोणीय रेत्ती तीन साइड वाली होती है, इसे टकोरा भी कहते है।
5.हाफ राउंड रेत्ती ये एक साइड से फ्लैट और दूसरी साइड से आधी गोल होती है।
6.गोला रेत्ती पुरे ३६० डिग्री में घूमी होने के कारन ही ये गोला रेत्ती है।
7.क्रासिंग रेत्ती ये हाफ राउंड जैसी ही होती है मगर ये दोनों तरफ से बेजा टाइप की होती है,जो आगे बढ़ाने से एक दूसरे के किनारो को काट देती है।
8.पोलिश रेत्ती जब जेवर बनाने में रेत्तीयो का काम ख़तम हो जाता है तब जिस सतह पर बाकी रेत्तीयो का उपयोग किया था उस सतह को मुलायम बनाने के लिए इस रेत्ती का उपयोग किया जाता है।
                                                                                                                                                                                          रेत्तीया  और भी कई प्रकार की होती है पर जायदातर ये ही रेत्तीया काम में रेगुलर यूज़ होती है। आजकल जेवर बनाने वाले डायमंड रेत्तीयो का उपयोग जायदा करने लगे है क्योकि ये जल्दी ख़राब नहीं होती।                                                                                                             FILES

Such a tool of file that gives the right shape to any jewelry. While making the jewelery, the bar on the side of the jewelery is often left very thick, a file is used to clean it. Files are make of iron and diamond, diamond does not mean diamond here but from a material that is very hard which does not damage quickly. File is used in many works throughout the world, such as IRON WORK, WOODEN WORK, TEETH MAKING WORK, GOLD WORK etc. Everyone uses file according to their work. The use of file in jewelry making has been in use ever since the world started making jewelry. It is mainly in the work of jewelery : -                                                                                                                                                               

No.
1. Mill File It is a parallel width file. It consists of cut singles.
2.Flat File It is similar to a mill file, but the cuts are double.
3.Squared File Gradually taped and cut from all four sides.
4.Three Square / Triangular File It has three sides, it is also called Takora file.
5.Half Round File It is flat from one side and half oval shape from the other side.
6.Gola File It is a Gola File due to the entire 360 ​​degree rotation.
7.Crossing File It is similar to half round but it is of oval type on both sides which cuts each other's edges by pushing forward.
8.Polishing File When the work of making files in jewellery is finished, then the file is used to soften the surface on which the rest of the files were used.
                               There are many other types of files, but these are the regular uses in files work. Now-a-days, diamond makers have started to use diamonds because they do not deteriorate quickly.

Saturday, 2 May 2020

Jewellery making tools RING SIZE GAUGE

अंगूठी का माप  लेने वाले छल्ले 

                                     सारे संसार में हर व्यक्ति  की उंगलियों का माप अलग-अलग होता है | उसके लिए हर साइज के छल्ले जिसमे १ से ले के ३६ नंबर तक के छल्ले हो की जरूरत पड़ती है | इन छल्लो का माप दुनिया भर में एक समान होता है इसलिए कोई भी जिसने अपने साइज की अंगूठी बनवानी हो वो इन छल्लो का उपयोग करता है | अंगूठी बनाने का काम सुनार करता है इसलिए ये छल्ले हर ज्वेलरी शोरूम में वो छोटी दुकान  हो या बड़ा  शोरूम सब में मौजूद  होते है | ये दो प्रकार के होते है एक पलास्टिक के दूसरे स्टील के | कुछ समय पहले भारत में पलास्टिक के छल्ले यूज़ होते थे मगर पलास्टिक के छल्लो का कोई सटैंडर्ड न होने के कारन {ये कही छोटे तो कही बड़े होते थे } ज्वेलरी शॉप्स वालो ने ये  रखने बंद कर दिए है | अब इन की जगह स्टील के छल्लो ने ले ली है क्योकि इन का एक स्टैंडर्ड होता है | ये पूरी दुनिया के एक समान साइज के ही मिलेंगे फिर चाहे वो अमेरिका हो या भारत या कोई और देश |                                                                                               
 RING SIZE GAUGE                                                                                              In the whole world, the measurement of fingers of every person is different. For that, rings of every size, ranging from 1 to 36, need to be. The size of these rings is similar around the world, so anyone who wants to get their size ring used these rings. Ring making works as a goldsmith, so these rings are present in every jewelry showroom, be it a small shop or a big showroom. These are of two types, one is plastic, the other is steel. Some time ago plastic rings were used in India, but due to no standard sized use of plastic rings were stopped by jewelery shops. Now these have been replaced by steel rings as these have a standard. These will be of the same size all over the world, whether it is America or India or any other country.   

Friday, 1 May 2020

jewellery making tools Tweezer

                                             चिमटी                                                                       चिमटी का उपयोग विश्व-भर में काफी समय से हो रहा है |  गूगल बाबा के अनुसार इसका उपयोग लगभग ३००० ईसा-पूर्व से भारत में हो रहा है | चिमटी मजबूत होनी चाहिए ताकि इसमें पकड़ी हुई चीज़ अपने-आप न फिसले | चिमटी का प्रयोग भी कई कामो में होता है | जैसे घड़ी बनाने के काम में, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर के काम में जैसे टीवी रिपेयर, टेपरिकॉर्डर रिपेयर  या जहाँ भी बारीक़ सामान उठाना हो, जो हाथ से नहीं उठाया जा सकता उस के लिए चिमटी का प्रयोग किया जाता है | ज्वेलरी बनाने का काम भी इन्ही कामो में से एक है जिन में चिमटी का काम सबसे जयादा होता है , क्योकि जेवर जब भी बनाया जाता है वो कई छोटे-छोटे टुकड़ो में होता है जिन को सिर्फ चिमटी से ही उठाया जा सकता है | चिमटी की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ो को एक खास तरह की क्ले के ऊपर संजो कर डिज़ाइन किया जाता है | कुछ ज्वेलरी को तो डायरेक्ट चिमटी में पकड़ कर सीधे आग से जोड़ना पड़ता है | यह स्टेनलेस स्टील में होती है, जिसको  चुम्बक नहीं लगती | जेवर बनाने के काम में कई प्रकार की चिमटियो का प्रयोग किया जाता है उनको अलग-अलग नाम दिए गए है जैसे :-   फ्लैट मुँह वाली, बारीक मुँह वाली, लम्बे बारीक मुँह वाली, चुंडी या क्रॉस चिमटी, गोल मुँह वाली, सॉलिड चिमटी जिसको मोटी चिमटी भी कहते है आदि |                     
 TWEEZERS 

                                                                                Tweezers have been use around the world for a long time. According to Google Baba, it has been use in India since around 3000 BC. The tweezers should be strong so that something caught in it does not slip automatically. Tweezers are also used for many purposes. Like in watch making, electronic repair work such as TV repair, tape recorder repair,  or wherever fine lifting is done, tweezers are used for the hand which cannot be lifted by hand. Jewelry making is also one of these works where the tweezers are the most common, because whenever the jewelry is made, it is in many small pieces that can be lifted only with the tweezers. With the help of tweezers, small pieces are designed by storing them on top of a particular type of clay. Some jewelry has to be held in direct tweezers and attached directly to the fire. It is made of stainless steel, which does not look magnetized. Many types of tweezers are used in jewelry making, they are given different names such as: - Flat-mouthed, Fine-mouthed, Long-mouthed, Pinched or Cross tweezers, Round-mouthed, Solid tweezers Also called  Thick tweezers etc.